सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। वर्ष 2026 में आने वाली पद्मिनी एकादशी भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और दुर्लभ मानी जा रही है, क्योंकि यह अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन के पाप नष्ट होते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।


